बागलुङ से प्रदेशसभा में राजमो के शाही विजयी
काठमांडू, २ दिसम्बर। बागलुङ जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (ख) से प्रदेशसभा सदस्य में राष्ट्रीय जनमोर्चा (राजमो) के उम्मीदवार खीमविक्रम शाही निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने ११२३५ मत प्राप्त किया है, उनके निकटम प्रतिद्वन्द्व कांग्रेस उम्मीदवार जितबहादुर शेरचन ने ९१३८ मत प्राप्त किया है । शाही को सत्तारुढ दल नेकपा की ओर से भी समर्थन प्राप्त था । वि.सं. २०७४ साल चुनाव में यहां से राजमो के ही उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी ।

