प्रधानमन्त्री केपी ओली के स्वास्थ्य में सुधार
४ दिसम्बर, काठमांडू । एपेन्डिसाइटिस की शल्यक्रिया के बाद उपचाररत प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है । प्रधानमन्त्री के चिकित्सकीय अवलोकन ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है ।
महाराजगञ्ज स्थित ‘मनमोहन ‘काडियोथोरासिक भास्कुलर एण्ड ट्रान्सप्लान्ट सेन्टर’में उपचाररत प्रधानमन्त्री ओली के स्वास्थ्य स्थिति के सम्बन्ध में आज सुबह १० बजे सेन्टर का कार्यकारी निर्देशक प्रा डा उत्तमकृष्ण श्रेष्ठ द्वारा जारीे विज्ञप्ति में के जानकारी अनुसार स्वास्थ्य में अधिक सुधार देखा गया है ।
स्वास्थ्य में समस्या आने के बाद प्रधानमन्त्री ओली को इसी महीना के १० गते उसी केन्द्र में एपेन्डिसाइटिस की शल्यक्रिया की गई थी ।

