ब्राउनसुगर के साथ ४ युवक हिरासत में
४ दिसम्बर, सिरहा । इलाका प्रहरी कार्यालय गोलबजार ने ब्राउन सुगर के साथ गोलबजार ६ से ४ युवकों को नियन्त्रण में लिया है ।
विशेष सूचना के आधार में इलाका प्रहरी कार्यालय गोलबजार का प्रमुख इन्सिपेक्टर जनक पुरी के कमाण्ड में कार्यरत टोली ने मंगलवार रात को दो व्यक्ति को गोलबजार ३ से आठ पोका ब्राउनसुगर के साथ हिरासत में लिया है ।
इन्सपेक्टर निरीक्षक पुरी ने जानकारी दिया कि उनलोगों द्वारा दिये गये सूचना के आधार में गोलबजार ६ से भी दो व्यक्ति करके चार व्यक्ति को हिरासत में लिया है ।
प्रहरी निरीक्षक पुरी के अनुसार गोलबजार ६ का १८ वर्षीय बालकृष्ण साह, गोलबजार ३ का १८ वर्षीय मनिष श्रेष्ठ, २२ वर्षीय विमलकुमार साह और उसका भाइ १८ वर्षीय निलमकुमार साह को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी निरीक्षक पुरी ने बताया कि गोलबजार ३ में उनलोगों के सुचना के आधार में बिमल और उसके भाइ निलम के पास से ७३ पोका प्याक किया गया ब्राउनसुगर बरामद किया है ।

