७ हजार घूस रकम के साथ नेपाल पुलिस के असई गिरफ्तार
विराटनगर, ५ दिसम्बर । ७ हजार रुपैयां घूस रकम के साथ नेपाल पुलिस के सहायक निरीक्षक (असई) को अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने गिरफ्तार किया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग क्षेत्रीय कार्यालय इटहरी से परिचालित टोली ने विराटनगर स्थित घांस चौक से असई श्याम कुमार दाहाल को गिरफ्तार किया है ।
आयोग टोली का कहना है कि दाहाल ने विराटनगर गुद्र बाजार से आनेवाले व्यपारियों के साथ अवैध वसूली किया है । व्यापारी से ७ हजार लेते वक्त टोली ने गिरफ्तार किया था । स्मरणीय है, दाहाल मोरङ पुलिस सीआरबी टोली के इन्चार्ज भी है ।

