मधेशी आयोग शुरु कर रही है निःशुल्क लोकसेवा कक्षा
काठमांडू, ५ दिसम्बर । मधेशी आयोग की ओर से निःशुल्क लोकसेवा तयारी कक्षा संचालन होने जा रहा है । लोकसेवा आयोग अधिकृत स्तरीय परीक्षा को लक्षित करते हुए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया है । आयोग का कहना है कि अधिकृत स्तरीय परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हर मधेशी युवा शामिल हो सकते हैं ।
बुधबार एक सूचना प्रकाशित करते हुए आयोग ने कहा है कि कक्षा आगामी पौष १ गते से संचालन होने जा रही है । इच्छुक लोग आगामी एक हफ्ता के अन्दर आयोग में लिखित निवेदन दे सकते हैं । कक्षा में सहभागिता के लिए नेपाली नागरिकता की प्रमाणपत्र, स्नातक उत्तीर्ण शैक्षिक प्रमाणपत्र, मधेशी समुदाय से होने का पहचान पत्र अनिवार्य है ।

