Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर वार्ता करने के लिए पूर्व प्रधानमन्त्री नेपाल जा रहे हैं दिल्ली

 

काठमांडू, ५ दिसम्बर । नेपाल–भारत सीमा विवाद संबंधी विषयों वार्ता करने के लिए सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल दिल्ली जा रहे हैं । समाचार स्रोत के अनुसार नेकपा की ओर से विशेष दूत के रुप में नेता नेपाल को दिल्ली जाने की तैयारी में है ।
बताया जाता है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की विशेष आग्रह में नेता नेपाल यह तैयारी की है । लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से कोई भी जानकारी प्राप्त ना होने के कारण अभी तक नेपाल नहीं जा पा रहे हैं । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट के अनुसार नेता नेपाल ने कहा है– ‘प्रधानमन्त्री ओली जी ने १५–२० पहले ही मुझे नेपाल सरकार के प्रतिनिधि के रुप में भारत जाने के लिए और भारतीय प्रधानमन्त्री से बात करने के लिए कहा था । मैंने भी प्रस्ताव स्वीकार किया । इसके लिए परराष्ट्र मन्त्रालय की ओर से प्रयास भी हो रहा है । मैंने भारतीय राजदूत के साथ भी विचार–विमर्श किया । लेकिन अभी तक उधर (भारत) से कोई भी सूचना नहीं आई है ।’
स्मरणीय गत कार्तिक १६ गते भारत ने एक नयां राजनीतिक नक्शा सार्वजनिक किया, जहां कालापनी, लिपुलेक और लिम्पीयाधुरा भारतीय नक्शा में है । जिसको लेकर नेपाल में असन्तुष्टियां बढ़ रही है । नेपाल को कहना है कि उक्त भू–भाग नेपाल का है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com