अब ऑनलाइन से ही पुलिस रिपोर्ट
काठमांडू, ५ दिसम्बर । आप को पुलिस रिपोर्ट आवश्यक है तो उसको लेने के लिए आज तक आप को घंटो लाइन में रहना पड़ता था । लेकिन अब वैसी अवस्था नहीं है । नेपाल पुलिस ने अब ऑनलाई सेवा से ही पुलिस रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है । अब जो कोई भी अपने घर से ही पुलिस रिपोर्ट बना सकते हैं ।
नेपाल पुलिस के डीआईजी एवं प्रवक्ता विश्वराज पोखरेल के अनुसार नेपाल पुलिस की स्थापना दिवस के अवसर पर आप सर्वसधारण को लक्षित कर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है । उनके अनुसार अब पुलिस रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में खड़े रहना नहीं पड़ता । सर्वसाधारण ऑनलाइन से ही पुलिस रिपोर्ट के लिए आवेदन दे सकते हैं ।

