Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्थिक समृद्धि का बाधक भ्रष्टाचारः साह

 

गौर, ८ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा प्रदेश नं. २ के अध्यक्ष प्रभु शाह ने कहा है कि आर्थिक समृद्धि के लिए बाधक भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता है । शनिबार रौतहट जिला स्थित फतुवा विजयपुर नगरपालिका–८ में आयोजित मनरुप स्मृति विवाह भवन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता के विरुद्ध आगे बढ़ना जरुरी है ।
नेता साह ने कहा कि लम्बे समय से देश में राजनीतिक परिवर्तन हुआ है, इसको संस्थागत करने के लिए भी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को अन्त करना चाहिए । उनका यह भी मानना है कि भ्रष्टाचारियों की कोई भी जात, धर्म, समुदाय और पार्टी नहीं होती, यह तो विकास और असल समाज के लिए बाधक होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *