Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में बीती रात हुए बम विस्फाेट में प्रहरी निरीक्षक समेत तीन की मृत्यु कई घायल

 

धनुषा को महेन्द्रनगर में मध्यरात में हुए  शक्तिशाली बम बिस्फोट में प्रहरी निरीक्षाक सहित तीन लागाें की माैत हाे गई है । कुछ अत्यन्त गम्भीर रुप से घायल हैं ।  प्रहरी निरीक्षक अमिर दहाल की मृत्यु की जानकारी प्रहरी कार्यालय धनुषा ने दी है । उनकी मृत्यु धरानस्थित अस्पताल में उपचार के क्रम में हुई है।

शुक्रबार मध्यरात में धनुषा के क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका वडा नम्बर ५ स्थित महेन्द्रनगर में इलाका प्रहरी कार्यालय से करीब ४ साै मीटर की दूरी में बम बिस्फोट हाेने से स्थानीय ४६ वर्ष के राजेश्वर साह और उनका बेटा अन्दाजन २४ वर्ष के आनन्द साह की घटनास्थल में ही मृत्यु हाेने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने दी है ।

यह भी पढें   नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क चालू

रात १२ बजे राजेश्वर के घर के शौचालय के पास शंकापष्द वस्तु बम हाेने की बात पर ईलाका प्रहरी कार्यालय सखुवा महेन्द्रनगर सेे वहाँ पहुँचे थे तभी विस्फाेट हुआ ।घायलाें का उपचार धरान में हाे रहा है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com