Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दर्शनार्थियों की बस दुर्घटना, १४ लोगों की मौत

 

१५ दिसम्बर, काठमांडू । कालिञ्चोक मन्दिर दर्शन कर वापस आ रहे दर्शनार्थियों का बस सिन्धुपाल्चोक के सुनकोशी गाउँपालिका–७ स्थित छ किलो में दुर्घटना होने से १४ व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है ।
इससे पहले १२ लोगों की मौत घटना स्थल में ही हुयी थी और २ व्यक्तियों की मृत्यु उपचार के क्रम हुयी है । प्रहरी के अनुसार मृतको में से ८ महिला, ३ पुरुष, एक बालिका और दो बालक है ।
जिला प्रहरी कार्यालय सिन्धुपाल्चौक का इन्सपेक्टर गणेश खनाल ने जानकारी दिया कि आज रविवार सुबह ८ः३० बजे बा २ ख ४४६८ नम्बर की बस सडक से ५०० मिटर नीचे गिरी थी ।
इन्स्पेक्टर खनाल के अनुसार उक्त बस रिजर्भ कर कालिन्चोक मन्दिर दर्शन कर वापस आ रही थी । दुर्घटना में दर्जन से भी अधिक लोग घायल है । घायलों का उपचार धुलिखेल अस्पताल में चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *