Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्फबारी के कारण हिमाली क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित

 

१५ दिसम्बर, काठमांडू । विभिन्न हिमाली क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठन्ढ बहुत बढ गई है तथा दैनिक जनजीवन भी प्रभावित हुआ है । ठन्ढ के कारण स्थानीय बाजार बन्द हो गये हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र का आवत जावत भी बन्द हो गया है ।
हिमपात के कारण एक गांव से दूसरे गांव का सम्पर्क टूट गया है । हिमाली क्षेत्र का विद्यालय भी बन्द हो गये हैं । शनिवार धूप निकलने के बाबजुद भी घर से बाहर निकलना मुश्किल है ।
किसानों का कहना है कि हिमपात से ठन्ढ तो बढी है पर कृषि उत्पादन में सहयोग पहुंचा है ।
बाजुरा जिला के बडिमालिका और बूढीनन्दा नगरपालिका के सिमाना में भारी हिमपात होने से बाजुरा जिला का ‘क’ और ‘ख’ क्षेत्र का सम्बन्ध विचछेद हो गया है । जिला प्रहरी कार्यालय का प्रहरी नायब उपरीक्षक उद्धव सिंह भाट ने जानकारी दिया कि जिला के अधिकांश स्थानों में चार÷पाँच फिट तक बर्फ जमने के कारण चलने फिरने की भी समस्या हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *