Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरक्षा व्यवस्था अनुगम करने रमेश खरेल जनकपुर पहुँचे ।

 

जनकपुर । कैलास दास  । अपराध नियन्त्रण के लिए मशहुर वरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक रमेश खरेल गुरुवार को विशेष उद्देश्य से जनकपुर मे आये है । सुरक्षा अवस्था के अनुगम करने के उद्देश्य से जनकपुर मे पधारे खरेल ने नर्देशन देते हुये कहा कि पुलिस को अपराधीयों  के साथ किसी प्रकार की साठगाठ नही चाहिए । जिल्ला विकास समिति के सभा हल मे आयोजित सर्वपक्षीय कार्यक्रम मे एसएसपी खरेल ने ये भी कहा की अपराधी के साथ किसी प्रकार की पुलिस की साँठगाँठ देखी गर्इ तो जानकरी मिलने पर उस पर तुरुन्त कारवार्इ की जाएगी । ‘शान्ति सुरक्षा मे किसी प्रकार की समस्या आया तो मोवाइल वा एसएमएस के माध्यम  जानकारी देने के लिए सब से आग्रह करते हुए उन्होने कहाँ नेताओं से मात्र नही आम जनता से भी सिधे सम्बन्ध बनाने पर ही अपराध नियन्त्रण किया जा सकता है ।  उन्होने यह भी कहा कि पैसे के पिछे भागने से बदानामी के शिवाय कुछ नही मिल सकता है । अपराधीयो को तह लगाने के लिए पुलिस की आवश्यकता होती है इसलिए जनता सबसे अधिक पुलिस प्रशासन पर विश्वास करता है । उन्होने अपराध नियन्त्रण के लिए हरदम पुलिस को सकारात्मक होकर आगे बढने के लिए सब को निदेशन दिया । इससे पहले खरेल का यह कर्यक्रम बिरगंज मे हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com