दैलेख के गाँवपालिका अध्यक्ष धीरबहादुर शाही का अपहरण, विप्लव समूह का हाथ हाेने की आशंका
काठमाडौँ ।
शनिबार रात दैलेख के ठाटीकाँध गाँव पालिका अध्यक्ष धीरबहादुर शाही और उनकी श्रीमती इला शाही का अपहरण हाे गया । प्रतिबन्धित विप्लव समूह द्वारा उनके अपहरण की आशंका की गई है । स्राेत के अनुसार पत्नी इलाशाही काे फिर जंगल में छाेड दिया गया ।
शनिबार रात १२ बजे २० से २५ लाेगाें का एक समूह अध्यक्ष शाही और उनकी श्रीमती का घर से अपहरण किए जाने की जानकारी गाँव पालिका उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह ने दी थी।
विप्लव समूह द्वारा अपहरण की जानकारी पाते ही सुरक्षाकर्मी की टाेली घटनास्थल पर पहुँची थी ।
अध्यक्ष शाही काे पहले ही चेतावनी पत्र दिया था ।
अध्यक्ष शाही के भाई हस्तबहादुर शाही काे भी कुछ महीने पहले विप्लव समूह ने अपहरण किया था जिसे कुछ समय बाद छाेड दिया गया था ।

