बुटवल उप–महानगरपालिका में अब भीख मांगना प्रतिबंद्ध
बुटवल, २२ दिसम्बर । बुटवल उप–महानगरपालिका के अन्दर पेशागत रुप में भीख मांगनेवालों को प्रतिबंद्ध लगाया गया है । शनिबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश नं. ५ सरकार ने सहयोगापेक्षी बेसहारा सडक मानव मुक्त उप–महानगरपालिका घोषणा की है ।
प्रदेश सरकार को कहना है कि सहयोगापेक्षी, मनोरोगी, वृद्धवृद्धा, महिला तथा बालबालिकाओं को सडक में जीवन जीना ना पड़े इसी उद्देश्य के साथ बुटवल को सकड मानव मुक्त उप–महनगरपालिका घोषणा की गई है । घोषणा को व्यावहारिक कार्यान्वयन के लिए जिला स्थित उपमहानगरपालिका, प्रदेश नं. ५ सामाजिक विकास मन्त्रालय, जिला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही, जिला पुलिस कार्यालय, मानव सेवा आश्रम तथा अन्य सरोकार निकाय की ओर से प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है ।
घोषणा कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रदेश नं. ५ आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री कुलप्रसाद केसी ने कहा कि बुटवल को सडक मानव मुक्त शहर घोषणा कर सरकार ने समृद्ध प्रदेश, खुशी जनता’ की परिकल्पना को कार्यान्वयन किया है । उनका यह भी कहना है कि सरकार की ओर से संचालित अभियान के कारण परिवार एवं समुदाय में सकारात्मक सन्देश प्रभाव होनेवाली है ।

