Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गाँधी और मार्टीन लूथर के विचाराें काे बढावा देने के लिए अमेरिका में विधेयक पेश

 

महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया गया है। प्रसिद्ध नागरिक अधिकार कार्यकर्ता व सांसद जॉन लुईस द्वारा पेश बिल में इस कार्य के लिए अगले पांच वर्ष में एक हजार करोड़ से अधिक रुपये के अनुदान की मांग की गई है। गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पेश ‘हाउस बिल (एचआर 5517)’ दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मित्रता और गांधी एवं लूथर किंग जूनियर के विचारों और योगदान को दर्शाता है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

गांधी-किंग डेवेलपमेंट फाउंडेशन की होगी स्थापना

गांधीवाद के प्रोत्साहन के लिए पेश इस विधेयक के अन्य प्रस्तावों में गांधी-किंग डेवेलपमेंट फाउंडेशन की स्थापना करना भी शामिल है, जिसे भारतीय कानूनों के तहत ‘यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआइडी)’ द्वारा गठित किया जाएगा। विधेयक में इस फाउंडेशन के लिए यूएसएआइडी को अगले 5 वर्ष तक हर वर्ष तीन करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 210 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है।

यह भी पढें   चक्रवात ‘अर्नब’ नेपाल में प्रवेश करने की तैयारी में! सतर्क रहने की अपील!!

भारत ने किया स्‍वागत

विधेयक में कहा गया, यह फाउंडेशन अमेरिका और भारत की सरकारों द्वारा गठित एक परिषद होगा, जो स्वास्थ्य, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को अनुदान मुहैया कराएगी। इस विधेयक को भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल के अलावा ब्रेंडा लॉरेंस, ब्रांड शेरमैन और जेम्स मैकगवर्न का भी समर्थन हासिल है। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने विधेयक का स्वागत करते हुए कहा, यह भारत और अमेरिका के बीच ‘घनिष्ठ सांस्कृतिक और वैचारिक’ संबंधों को मजबूत करता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com