शीतलहर के कारण सप्तरी के तीन स्थानीय तह का विद्यालय बन्द
२२ दिसम्बर, राजविराज । शीतलहर के कारण अत्यधिक ठन्ढ बढने से सप्तरी का तीन स्थानीय तह का विद्यालय बन्द किया गया है । राजविराज नगरपालिका ने सूचना जारी करते हुये कहा है कि ठन्ढ की छुट्टी के लिये ६ दिन रखा गया है जिसमें से आज से लेकर मंगलवार तक ३ दिनों के लिये विद्याालय बन्द करने का निर्णय किया गया है ।
नगर उपप्रमुख साधना झा ने बताया कि बन्द के निर्णय के बाद राजविराज नगरपालिका अन्तर्गतका ४२ सामुदायिक विद्यालय तीन दिनों के लिये बन्द किया गया है ।
तिलाठी कोइलाडी गाउँपालिका ने भी ले चार दिनों के लिये सामुदायिक विद्यालय बन्द किया गया है । गाउँपालिका अध्यक्ष शतिशकुमार सिंह ने जानकारी दिया कि गाउँपालिका का १७ सामुदायिक विद्यालय बन्द करने का निर्णय किया गया है ।
इसी प्रकार ठन्ढ से बचने के लिये तराई के विभिन्न क्षेत्र के विद्यालयों को बन्द किया गया है । सामुदायिक विद्यालयों में ज्यादातर दलित तथा विपन्न वर्ग के बच्चे अध्ययन करने के लिये आते हैं जिनके पास गर्म कपडा नहीं के बराबर होता है । इसलिये ठन्ढ से बच्चों को बचाने के लिये विद्यालय बन्द करने का निर्णय किया गया है ।

