Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा सीमा विवाद स्वीकार, कालापानी संबंध में वार्ता के लिए तैयार

 

काठमांडू, २४ दिसम्बर । कालापानी क्षेत्र में सीमा विवाद स्वीकार करते हुए भारत ने नेपाल सरकार को एक पत्र प्रेसित किया है । भारत की ओर से दावी है कि कालापानी भारतीय भू–भाग है, इसी दावी के साथ पिछली बार भारत ने नयां नक्सा सार्वजनिक किया था । लेकिन नेपाल नक्सा स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है ।
भारतीय नक्सा में उल्लेखित कालापानी संबंधी प्रसंग को प्रतिवाद करते हुए नेपाल सरकार ने एक कुटनीतिक नोट प्रेसित करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया था कि उक्त क्षेत्र नेपाल का है । कालापानी सीमा विवाद में वार्ता के लिए भी नेपाल ने आग्रह किया था । उसका जवाफ देते हुए भारत ने हाल ही में एक पत्र नेपालको भेजा है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में यह समाचार है ।
प्रकाशित समाचार अनुसार कालापानी सीमा विवाद स्वीकार करते हुए भारत ने कहा है कि विवाद समाधान के खातिर वार्ता के लिए भारत तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed