Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री की ही संलग्नता में नेपाल ट्रस्ट में भ्रष्टाचारः अधिकारी

 

काठमांडू, २४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सभा सदस्य रहे राधेश्याम अधिकारी ने कहा है कि नेपाल ट्रस्ट मातहत रहे सम्पत्ति में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ही संलग्नता में भ्रष्टाचार हो रहा है । सोमबार राष्ट्रीय सभा में बोलते हुए उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल और प्रधानमन्त्री ओली की संलग्नता में ट्रस्ट मातहत रहे जमीन को यति समूह को दी गई है ।
बैठक में बोलते हुए नेता अधिकारी ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करुंगा और दूसरे को भी नहीं करने दूंगा । लेकिन आज आशंका है कि प्रधानमन्त्री जी के ही संलग्नता में भ्रष्टाचार हो रहा है ।’ आक्रोशित होते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक भाषा में आगे कहा है कि अब नारायणहिटी में ही होटल संचालन किया जाए । सरकार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बीच लक्ष्मण रेखा कायम रखने के लिए आग्रह करते हुए नेता अधिकारी ने कहा है कि जब लक्ष्मण रेखा समाप्त होती है, वही से भ्रष्टाचार शुरुआत होती है और आज वही हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *