नेपाली सेना का एक भगौडा पेस्तोल के साथ हिरासत में
२५ दिसम्बर, काठमांडू । महानगरीय अपराध महाशाखा की टोली ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है ।
काठमांडू महानगरपालिका स्थित बालुवाखानी के पास हथियार के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है । विशेष सूचना के आधार में महाशाखा का विशेष टोली ने रामेछाप मन्थली नगरपालिका १३ का ३५ वर्षीय रोशन बर्देवा जो फिलहाल काठमांडू के चुनिखेल में रह रहा है, उसे हिरासत में लिया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि नियन्त्रण में लेने के बाद पता चला कि वह व्यक्ति नेपाली सेना का भगौडा है ।
महाशाखा का प्रवक्ता प्रहरी उपरीक्षक केदार प्रसाद ढकाल ने बताया कि उसके नियन्त्रित व्यक्ति के पास से एक पेस्तोल बरामद हुआ है । उसके ऊपर और अनुसन्धान जारी है ।

