Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में भूकंप के तेज झटके

 

मॉस्को, एएनआइ।

रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, गुरुवार को रूस में भूकंप के तेज झटके आए है।रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 13 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र, रूसी शहर पलाना से लगभग 74 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 14 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की ख़बर नहीं है। भूकंप के कारण किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसके अलावा किसी जान-माल के नुकसान की भी कोई जानकारी नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *