नेकपा सचिवालय बैठकः सभामुख चयन में अनिर्णित
२९ दिसम्बर, काठमांडू । सभामुख पद के लिये उम्मेदवार चयन करने के लिए बैठक में शामील सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का सचिवालय बैठक अनिर्णित हो गया है । अर्थात् आज रविवार की सचिवालय बैठक सभामुख का चयन नहीं कर पाया ।
बैठक के बाद महासचिव विष्णु पौडेल ने सञ्चारकर्मियों को जानकारी दिया कि सभामुख चयन, राष्ट्रियसभा निर्वाचन इत्यादि विषयों में चर्चा करने के लिये बैठी बैठक में समयाभाव के कारण सभी विषयों पर चर्चा नहीं हो पायी । उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द दूसरी बैठक में इस विषय चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा ।
नेकपा में पिछले समय से सभामुख चयन के सम्बन्ध में विवाद बढते हुये दिख रहा है । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच सभामुख चयन के सम्बन्ध में सहमति होन बांकी ही है और राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी भी सभामुख चयन के सम्बन्ध में जिज्ञासा दिखा रही है ।

