Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वीनारायण जन्मजयन्ती के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की मांग

 

२९ दिसम्बर, काठमांडू । राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (संयुक्त) ने सरकार से मांग किया है कि राष्ट्र निर्माता पृथ्वीनारायण शाह की जन्मजयन्ती को राष्ट्रिय एकता दिवस के रुप में मनाया जाए । काठमांडू में सम्पन्न पार्टी की उच्च कार्यसम्पादन समिति की बैठक ने उक्त मांग की है ।

बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में राप्रपा (संयुक्त) ने वर्तमान सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुये कहा है कि संवैधानिक अंगों को सरकार पंगु और अपनी लाचार छाया बना रही है । विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख है कि ‘नया ऐन कानुन की व्यवस्था से महालेख परीक्षक तथा निर्वाचन आयोग का अधिकार कटौति किया गया है । उसी प्रकार अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग, लोकसेवा आयोग तथा मानव अधिकार आयोग का अधिकार कटौति करने का विधेयक लाया गया है । इससे स्पष्ट होता है कि वर्तमान सरकार संवैधानिक अंगों को पंगु और सरकार की लाचार छाया बनाना चाहती है ।
राप्रपा ने यह भी मांग किया है कि नेपाल ट्रष्ट के साथ साथ वाइड बडी जहाज खरीद प्रकरण, ललिता निवास जमीन प्रकरण, ३३ किलो सोना प्रकरण और विराटनागर जुट मिल चल अचल सम्पत्ति हिनामिना में कानुन बमोजिम का कारवाही होना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *