सवारी दुर्घटना में दो व्यक्तियों का निधन
३० दिसम्बर, काठमांडू । मोरङ और सप्तरी के विभिन्न स्थानों में अलग – अलग सवारी दुर्घटना में पडकर २ व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है । मोरङ, धनपालथान गाउँपालिका ४ कर्सिया स्थित सडक में को १ त ७८४३ नम्बर का ट्याक्टर ने को ३८ प १७७ नम्बर की स्कुटर को रविवार शाम को ठोकर देने से गम्भीर घायल हुये स्कुटर चालक सुनसरी दुहवी नगरपालिका ११ पचिरा का १८ वर्षीय रुपेश चौधरी का कोशी अस्पताल बिराटनगर में उपचार के क्रम में निधन हुआ है ।
साथ ही दुर्घटना में घायल स्कुटर स्कुटर में सवार दुहवी नगरपालिका ११ पचिरा का १७ वर्षीय चन्द्र प्रकाश चौधरी का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है । फरार ट्याक्टर चालक का प्रहरी द्वारा खोज किया जा रहा है ।
इसी प्रकार सप्तरी, बोदेबर्साईन नगरपालिका २ बैरीया स्थित सडक में स १ त ६९९३ नम्बर का ट्रयाक्टर अनियन्त्रित होकर रविवार शाम को दुर्घटना होने से चालक खड्क नगरपालिका ११ बनौली का ३० वर्षीय किसुन मण्डल की मृत्यु हुयी है ।
दुर्घटना के सम्बन्ध में स्थानीय प्रहरी द्वारा आवश्यक अनुसन्धान किया जा रहा है ।

