Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठन्ड के कारण धनुषा जिला के विभिन्न विद्यालय एक सप्ताह के लिये बन्द

 

३० दिसम्बर, जनकपुर । अत्याधिक ठन्ड बढने के कारण धनुषा के विभिन्न विद्यालयों को सोमवार से एक सप्ताह के दिये बन्द किया गया है । विगत कुछ दिनों से निरन्तर ठन्ढ बढने से शीतलहर भीषण रुप से चल रहा है जिसके कारण जिला शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई समिति धनुषा ने बताया कि विद्यालयों को पांच दिनों के लिये बन्द कर देना चाहिये ।
जिला शिक्षा समन्वय ईकाइ धनुषा का प्रमुख बरखु प्रसाद रजक ने जानकारी दिया कि अत्याधिक ठन्ढ बढने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर दिखने लगा जिससे विद्यालयों में छुट्टी देने की घोषणा किया गया ।
उसी प्रकार प्याबसन तथा एन–प्याबसन धनुषा द्वारा निजी विद्यालयों में तीन दिनों की छुट्टी की घोषणा किया है । निजी विद्यालयों में पुस १४ गते से लेकर १६ गते बुधवार तक छुट्टी देने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *