Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार फासीवाद के तरफ उन्मुख हो रही हैः सीपी गजुरेल

 

३० दिसम्बर, काठमांडू । रविवार सिंहदरबार के आगे से नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी) का उपाध्यक्ष सीपी गजुरेल के साथ–साथ १५ नेता तथा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया था । जिसे आज सोमवार को रिहा किया गया है ।
उपप्रधान तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल को सीमा विवाद समाधान के लिये ज्ञापनपत्र देने जा रहे क्रम में गजुरेल के साथ साथ उनके टोली को रविवार नियन्त्रण में लेकर पुलिस क्लब में रखा गया था । सभी १५ व्यक्तियों को सोमवार रिहा किया गया है ।
रिहा होने के बाद गजुरेल ने पत्रकारों को बताया कि सीमा अतिक्रमण किया जा रहा है, समाधान कीजिये के विषय पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के लिये गये तो सरकार ने हमें नियन्त्रण में ले लिया । उन्होंने कहा कि यह सरकार फासीवाद के तरफ उन्मुख होने का संकेत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *