Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर लगाई राेक

 

PBC ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन, कफ्र्यू और पाबंदी को लेकर रेडियो पाकिस्तान के बुलेटिन के सीधे प्रसारण को फेसबुक प्रशासन ने रोक दिया। पीबीसी ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें फेसबुक की तरफ से मई में उसे चेतावनी दी गई है। फेसबुक ने तब पीबीसी पर प्रसारण मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान सरकार की मुख्य प्रवक्ता फिरदौस आशिक अवान ने फेसबुक की तरफ से लगाई गई रोक को मूल मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार फेसबुक पर रेडियो पाकिस्तान की खबरों का दोबारा सीधा प्रसारण शुरू कराने की कोशिश करेगी।

यह भी पढें   काठमांडू उपत्यका सहित पूर्वी नेपाल में भारी बारिश का खतरा कम, पश्चिमी हिस्सों में कल तक जोखिम बरकरार

फेसबुक ने पहले भी उठाएं हैं ऐसे कड़े कदम

बता दें कि फेसबुक ने पाकिस्तान में पहले भी ऐसे कठोर कमद उठाए हैं। 2016 में वानी की मौत से संबंधित दर्जनों पोस्ट्स को सेंसर किया था। कश्मीर घाटी के बारे में पोस्ट करने के लिए फोटो और विडियो के अलावा शिक्षाविदों व पत्रकारों के अकाउंट्स और साथ ही स्थानीय अखबारों के पूरे पेज हटा दिए गए थे।भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में जब भी किसी अलगाववादी नेता पर बड़ी कार्रवाई की जाती है तो पाकिस्तान की ओर से वहां के विभिन्न स्थानीय समाचार माध्यमों से लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की जाती रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com