Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के साथ कालापानी सीमा विवाद पर वार्ता की तैयारी

 

काठमांडू

,

नेपाल भारत के साथ कालापानी सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए  बातचीत की तारीख तय करने में जुटा है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावाली ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेपाल ने भारत के अपडेट राजनीतिक मानचित्र पर आपत्ति जताई है। काठमांडू ने दावा किया है कि कालापानी और लिपुलेख क्षेत्र भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया है जबकि ये क्षेत्र नेपाल में हैं। भारत ने कहा है कि नया नक्शा उसके स्वायत्त क्षेत्र का सटीक चित्रण करता है। उसने किसी भी तरह से नेपाल के साथ अपनी सीमा को संशोधित नहीं किया है।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर आने वाले हैं नेपाल

काठमांडू में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ग्यावाली ने कहा कि सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए नेपाल सरकार वार्ता की तारीख तय करने में जुटी है। विदेश मंत्री ने दावा किया कि नेपाल ने भारत सरकार को 23 नवंबर को औपचारिक पत्र भेजा था। जवाब भेजकर भारत ने मुद्दे का समाधान करने में रुचि दिखाई है।

विदेश मंत्री ग्यावाली ने कहा, ‘यह कहना गलत होगा कि सीमा संबंधी समस्या के कारण भारत-नेपाल रिश्ते में गिरावट हो रही है। कूटनीतिक माध्यम से भारत सीमा मुद्दे का समाधान करने के लिए तैयार है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com