Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में अनाथ बालबालिकाओं को कपडा और खाद्यान्न सहयोग किया गया

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में कुछ दिनों से अत्यधिक ठण्डक और शीचलहर से प्रभावित अनाथ बालबालिकाओं को ठण्डक से बचाने के लिये कपडा प्रदान किया गया है ।
बाँके जिला के ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज ने जानकी गाउँपालिका वडा नं. ३ स्थित समाज विकास तथा प्रवद्र्घ्रन केन्द्र में रहें अनाथ सडक बालबालिकाओं को ऐसी सहयोग उपलब्ध करा गया है ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम के वीच में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा ने ९ लोग अनाथ तथा असहाय बालबालिकाओं को ज्याकेट, उन का स्वीटर, टोपी, पञ्जा, मोजा हस्तान्तरण की । अध्यक्ष लता शर्मा ने समाज विकास तथा प्रवद्र्घ्रन केन्द्र के अध्यक्ष मीन बहादुर अर्याल और वार्डेन कमला अर्याल को वह बालबालिकाओं के लिये दो महीने में आवश्यक पडनेवाली दाल, तेल, साबुन, सर्फ, फिनेल लगायत की सरसफाई का सामान भी हस्तान्तरण किया गया ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र नेपालगन्ज की अध्यक्ष लता शर्मा ने दी जानकारी अनुसार ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्रद्वारा सञ्चालित सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र में उपलब्ध हो रही नियमित मासिक स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि लगायत की सहयोग सन् २०२० जनवरी महीने से एक वर्ष तक वह बालबालिकाओं उपलब्ध कराने के लिये आपसी सहमति भी हुई है ।
यह सहमति से सरकारी अस्पताल में भी निःशुल्क सेवा पाने के लिये कठिनाई ज्यादा होती है इस अवस्था में राहत मिलेगी प्रतिक्रिया समाज विकास तथा प्रवद्र्घ्रन केन्द्र के अध्यक्ष मीन बहादुर अर्याल ने दि है ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १ स्थित धम्बोझी उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज और नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय विशालनगर में अध्ययनरत अनाथ तथा असहाय ९ छात्रछात्राओं की रेखदेख भी समाज विकास तथा प्रवद्र्घ्रन केन्द्र कर रही है ।
अध्यक्ष मीन बहादुर अर्याल के अनुसार समाज विकास तथा प्रवद्र्घन केन्द्र में ९ अनाथ तथा असहाय बालबालिकाएँ रहें है । सि में ६ छात्रा और ३ छात्र रहें है बताया ।

यह भी पढें   सुनसरी घटना में घायल युवक की मृत्यु, परिवार वालो ने शव को लेने से किया इंकार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com