Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केवल एमाओवादी, कांग्रेस और एमाले व्दारा किया गया निर्णय मोर्चा को मान्य नही

 

काठमाडू, २७ मंसिर । मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के नेतृत्व वाली संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा ने राष्ट्र को जल्द से जल्द कोइ निकास देने के लिये राष्ट्रपति डा.रामवरण यादव से आग्रह किया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास मे आज मोर्चा के सदस्य तथा कुछ दलों के प्रमुख ने डा.यादव से सामूहिक रुप मे भेट करके  राजनीतिक गतिरोध ज्यादा दिनों तक नही रखने का आग्रह किया है । उनलोगों ने राष्ट्रीय राजनीति मे हो रहे महत्वपूर्ण निर्णय मे उनकी भी सहभागिता कराने का आग्रह किया ।
एमाओवादी, कांग्रेस और एमाले व्दारा किया गया निर्णय मोर्चा को मान्य नही होने की बात मोर्चा के नेता ने बताया । मोर्चा भी एक शक्ति के रुप मे होने के कारन सभी मिलकर राजनीतिक निकास निकालने की बात नेताओं ने बताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *