Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस चौतारी का छठा अधिवेशन सम्पन्न, अध्यक्ष मे अनुरागी ।

 

जनकपुर, कैलास दास । प्रेस चौतारी नेपाल धनुषा के छठा जिल्ला अधिवेशन मंगलवार को सम्पन्न होगया है । जिल्ला अधिवेशन व्दारा अध्यक्ष पद के लिए युवा पत्रकार अजय मिश्र अनुरागी का चयन किया गया है ।’द एक्सक्लुसिभ साप्ताहिक’ पत्रिका के सम्पादक इससे पहले प्रेस चौतारी के सचिव मे थे। इस तरह चौतारी के उपाध्यक्ष मे गुञ्जन राय गुञ्जा, सचिव मे धर्मेन्द्र झा, सहसचिव मे दिलीप दास, कोषाध्यक्ष मे अवधेश कामत और सदस्य मे प्रमोद साह, विजय कुमार जयसवाल, राम नारायण महतो और राममणी खनाल को सर्वसम्मती से चयन कीया गया है । सल्लाहकार मे शैलेश लाल दास, अर्जुन बहादुर क्षेत्री और माधव बहादुर थापा को रखा गया है । नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को चौतारी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र ने अर्याल पद तथा गोपनीयता का सपथ ग्रहण कराया ।जिल्ला अधिवेशन के उद्‍घाटन करते हुए प्रेस चौतारी के केन्द्रीय अध्यक्ष गगन विष्ट ने ‘मोफसल के पत्रकारिता को बचाने के लिए विशेष योजना लाने के लिए सरकार से माँग की है । श्रमजीवी पत्रकारों के स्थिति मे सुधार नही होने की प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा बिना तन्खा पाये पत्रकारों व्दारा काम करने की बात लज्जास्पद है । वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली ने आरोप लगाया की पत्रकार संगठन के नाममे आजकल दलगत दलाल बनने और बनाने का काम होरहा है । पार्टी के प्रति समर्पित पत्रकार से नेपाल की पत्रकारिता कमजोर हो रही है । नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय कोषध्यक्ष शीतल साह ने कहा  कि ‘स्थानीय निकाय मे हो रहे भ्रष्टाचार मे कुछ पत्रकार भी संलग्न है । जब तक पत्रकार स्वतन्त्र होकर अपनी कलम को निरतरता नही देगा तबतक पत्रकार पर धाक धम्की बढती ही जायेगी । उन्होने ये भी कहाँ की इसी कारण से जनकपुर की पत्रकारिता कमजोर होती जा रही है । चौतारी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अर्याल ने ६५ प्रतिशत पत्रकार विना नियुक्ति पत्र और न्युनतम पारिश्रमिक मे काम कर रहा है । जगदीश साह के अध्यक्ष्ता मे हुआ  कार्यक्रम मे नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष राम अशिष यादव, प्राज्ञ रमेश रञ्जन झा, महासंघक पूर्व सभापति अशोक रौनियार सहित कइ वक्ताओं ने अपना अपना धारणा रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *