गृहमन्त्री थापा चीन प्रस्थान
५ जनवरी, काठमांडू । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा चीन की राजधानी बेइजिङ प्रस्थान किये हैं । चीन की पब्लिक सेक्युरिटी मिनिस्ट्री के निमन्त्रणा में छ दिवसीय चीन भ्रमण के क्रम में गृहमन्त्री थापा आज सुबह बेइजिङ प्रस्थान किये हैं ।
मन्त्री थापा का प्रेस संयोजक किरण भट्टराई ने जानकारी दिया कि भ्रमण के क्रम में चीन का जनसुरक्षा मन्त्री तथा उच्च सरकारी अधिकारी तथा चिनियाँ कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है ।
उन्होंने बताया कि मन्त्री थापा की टोली चीन के साङ्घाई और ल्हासा का भ्रमण करने का कार्यक्रम भी है । उनके टोली में मन्त्री थापा के सुरक्षा सलाहकार डा इन्द्रजित राई, गृह मन्त्रालय का प्रवक्ता, सहसचिव केदारनाथ शर्मा, नेपाल प्रहरी का प्रहरी नायव महानिरीक्षक सूर्यप्रसाद उपाध्याय सहभागी हैं । गृहमन्त्री थापा पुस २५ गते स्वदेश वापस लौटने का कार्यक्रम है ।

