वीरगन्ज में नकली नोट के साथ एक व्यक्ति हिरासत में
५ जनवरी, पर्सा । दो हजार दर का नकली भारतीय रुपैया के साथ एक व्यक्ति को वीरगञ्ज से हिरासत में लिया गया है । वीरगञ्ज महानगरपालिका वडा नम्बर १६ का २९ वर्षीय रियाज देवान को नकली भारतीय रुपैया के साथ हिरासत में लिया गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के अनुसार शनिवार रात को कार्यालय से कार्यरत पुलिस की टोली ने महागरपालिका का वडा नम्बर ८ में अवस्थित साह प्याराडाइज होटल में चेक जांच किया । चेक जांच के क्रम में देवान के पास से दो हजार दर का तीन नकली नोट बरामद हुआ । देवान को हिरासत में लेकर अनुसन्धान जारी है ।

