हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में गर्म वस्त्र कंबल बितरण

माला मिश्रा जोगबनी। शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्ववधान में अररिया जिला के फारबिसगंज अनुमंडल के अंतर्गत गोररहा बिसनपुर पंचायत में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र तथा कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर पंचायत के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे, जिनमें गोररहा पंचायत के वर्तमान मुखिया अमरेंद्र यादव, राज नारायण भगत, सूर्यानंद मंडल, हरिनारायण बहारदार, शंकर मंडल, दिनबंदू मंडल, ठाकुर ऋषिदेव, देवनाथ भगत, उदियानंद मंडल, राजेश मंडल , जगदेव बहरदार, शम्भू बहरदार, शिवधारी मंडल, बिपिन मंडल, मुकेश बहरदार आदि उपस्थित थे।

