काम चोर ठेकेदारों के ऊपर कारवाही होगीः मन्त्री नेम्वाङ
काठमांडू, ९ जनवरी । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री बसन्तकुमार नेम्वाङ ने कहा है कि कामचोर ठेकेदारों के ऊपर कारवाही होगी । उनको कहना है कि संशोधित सार्वजनिक खरीद नियमावली अनुसार हर ठेकेदारों को काम करना चाहिए, नहीं तो सरकार उनके ऊपर कारवाही करेगी ।
बिहीबार पाँचथर स्थित फिदिम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए मन्त्री नेम्वाङ ने कहा– ‘ठेकेदारों को सुधरने का मौका सरकार ने दी है, उसके लिए सरकार ने नियमावली संशोधन किया है । आगामी दिनों में अगर निर्धारित समय में काम नहीं सम्पन्न होगा तो सरकार उनके ऊपर कारवाही करेगी ।’ उन्होंने कहा है कि रुग्ण आयोजना यथाशीघ्र सम्पन्न करने के सरकार प्रतिबद्ध है ।
मन्त्री नेम्वाङ ने कहा है कि बड़े–बड़े आयोजना निर्माण के लिए कम्पनी और सभी सरकारी निकायों को जिम्मेवार बनाया जाएगा । स्मरणीय है, मन्त्री नेम्वाङ पुष्पलाल मध्यपहाडी लोकमार्ग अवलोकन के लिए फिदिम पहुँचे हैं ।

