जिला सभापति द्वारा देउवा को मिला ५ सूत्रीय सुझाव
काठमांडू, ९ जनवरी । नेपाली कांग्रेस पार्टी संबंध जिला सभापतियों ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को ५ सूत्रीय सुझाव दिया है । पार्टी सभापति देउवा निवास बुढानिलकण्ड में मिलकर उन लोगों ने कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिया है । जिला सभापतियों का कहना है कि सभापति को पार्टी विधान के अनुसार ही आगे बढ़ना होगा ।
वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, महामन्त्री सशांक कोइराला सहित विभिन्न जिलाओं के जिला सभापति देउवा निवास पहुँचे थे । नुवाकोट जिला सभापति जगदीश्वर नरसिंह केसी के अनुसार जिला सभापतियों ने देउवा को एक परामर्शपत्र दिया है, जहां उल्लेख है कि महाधिवेशन के सभी पदाधिकारी वडा तह से ही निर्वाचित होकर आना चाहिए और समानुपातिक कोटा में एक व्यक्ति को सिर्फ एक ही बार अवसर मिलनी चाहिए ।
इसीतरह जिला सभापतियों का कहना है कि पार्टी केन्द्रीय सदस्य स्वतः महाधिवेशन प्रतिनिधि होने की व्यवस्था खारीज करनी चाहिए । इसीतरह क्रियाशील सदस्यता छानबिन के लिए एक निष्पक्ष समिति गठन के लिए भी जिला सभापतियों ने सुझाव दिया है ।

