हिमालीनी की संपादक डा श्वेता दीप्ति २८वें विश्व पुस्तक मेले में सम्मानित
नई दिल्ली, वर्लड बुक फ़ेयर 2020 दिल्ली में चल रहा है । आज इसका अंतिम दिन था । इसअवसर पर नेपाल से प्रकाशित हिंदी पत्रिका हिमालिनी का विश्व हिंदी दिवस तथा पर्यटन अंक (जनवरी) का लोकार्पण किया गया । साथ ही हिमालिनी की सम्पादक डॉ श्वेता दीप्ति को सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर इन्द्रप्रस्थ लिटरेचर फैस्टिवल के संस्थापक चंद्रमणि ब्रह्मदत जी, रीटा पात्रा जी- संस्थापक विजयानी फाऊंडेशन तथा वरिष्ठ साहित्यकार-गीतकार मनोज कुमार मनोज जी उपस्थित थे । साथ ही हिमालिनी के दिल्ली ब्यूरो चीफ श्री एस.एस. डोगरा की भी उपस्थिति थी ।
नेपाल से प्रकाशित हिमालीनी पत्रिका की संपादक डा श्वेता दीप्ति को २८वें विश्व पुस्तक मेले में इन्द्रप्रस्थ लिटरेचर फैस्टिवल के संस्थापक चंद्रमणि ब्रह्मदत जी, रीटा पात्रा जी- संस्थापक विजयानी फाऊंडेशन तथा वरिष्ठ साहित्यकार-गीतकार मनोज कुमार मनोज जी सम्मानित करते हुए।






