नेपाली पत्रकारों के लिए चिनियां भाषा प्रशिक्षण
१३ जनवरी, काठमांडू । नेपाल–चीन मिडिया फोरम और काठमांंडू विश्वविद्यालय का कन्फ्युसियस इन्स्टिच्युट के आयोजना में नेपाली पत्रकार के लिये चिनियाँ भाषा तथा संस्कृति के सम्बन्ध में ललितपुर में तीन महीने प्रशिक्षण शुरु हुआ है ।
शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुये बताया कि नेपाल और चीन समस्यारहित सम्बन्ध वाले देश हैं इसलिये सम्बन्ध को नया आयाम के साथ विकसित करना होगा ।
उन्होंने कहा कि चीन के साथ सरकार, जनता और संस्कृति के क्षेत्र में सुमधुर सम्बन्ध है । नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० शुरु होने के साथ ही नेपाल में चिनियां पर्यटक बढने की अपेक्षा है । इसलिये नेपाली पत्रकारों को चिनियां भाष सिखकर सद्भावनादूत बनना होगा । ताकि चिनियां पर्यटकों को नेपाल भ्रमण में कोई समस्या नहीं हो । उन्होंने यह भी कहा कि इससे हमारे देश की संस्कृति तथा ऐतिहासिक स्थलों को सही तरीके से हमारे पत्रकार लोग चिनियां पर्यटकों को समझा पायेंगे ।
मिडिया फोरम तथा प्रेस काउन्सिल नेपाल का कावा अध्यक्ष किशोर श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल में सबसे ज्यादा चिनियाँ पर्यटक आने की सम्भावना है । इसलिये समाज के सभी क्षेत्र के व्यक्ति को चिनियां भाषा सिखने से देश के लिये लाभदायक होगा ।

