निर्वाचन आचार संहिता लागू
काठमांडू, १३ जनवरी । आगामी माघ ९ गते राष्ट्रीयसभा सदस्य के लिए चुनाव होने जा रहा है । चुनाव को लक्षित कर निर्वाचन आयोग ने आइतबार से निर्वाचन आचार संहिता जारी किया है ।
एक विज्ञप्ति जारी करते हुए आयोग ने कहा है कि चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयभुक्त वातावरण में सम्पन्न करने की खातिर निर्वाचन आचार संहिता जारी की गई है, जो पूर्ण रुपमें कार्यान्वयन होगी । उक्त आचार संहिता, नेपाल सरकार और मन्त्री, प्रदेश सरकार, स्थानीय तह के पदाधिकारी, कर्मचारी, सार्वजनिक संस्थाओं के कर्मचारी, सरकार तथा अर्ध सरकारी कार्यालय तथा कर्मचारी के ऊपर लागू होगी । इतना ही नहीं विभिन्न सुरक्षा निकाय से सम्बद्ध पदाधिकारियों के ऊपर भी निर्वाचन आचारसंहिता लागू होगी ।

