Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में मेयर डा. धवल शमशेरद्वारा उपशाखा भवन कीे शिलान्यास

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंनापुर, कचनापुर और पिपरहवा उपशाखा की १५वीं बार्षिक साधारण सभा पौष २९ गते मंगलवार को सम्पन्न हुआ है ।
वह सभा के अवसर पर नेपालगंज उपमहानगरपलिका के मेयर डा.धवल शम्शेर राणा ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गनापुर उपशाखाकी भवन निर्माण की शिलान्यास किया । नेपालगंज उपमहानगरपालिका २० नं. वडा मनिकापुर जाने वाली रास्ता में वह भवन की शिलान्यास किया गया है ।
मेयर डा. धवल शम्शेर राणा ने भवन निर्माण के लिये सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया था । वह क्रम में रेडक्रस प्रेमी एवं समाजसेवी ललित कुमार रौनियर और अमित बस्नेत ने क्रमश ५÷५ हजार रुपैया भवन निर्माण के लिये सहयोग किया था नेरेसो गनापुर उपशाखा के सचिव जगदीश प्रसाद हरिजन ने जानकारी दी है ।
इसी तरह नेरेसो कचनापुर उपशाखा के सभा में राप्तीसोनारी गावँपालिका की उपाध्यक्ष धनकुमारी खत्री ने रेडक्रस की मानवीय कार्य की प्रशंसा करत हुये उपशाखा से सहकार्य और सहयोग की प्रतिवद्धता करने बात बतायी ।
नेरेसो कचनापुर उपशाखा के सभापति नरेन्द्रकुमार पौडेल, गनापुर उपशाखा के सभापति माया गुरुङ्ग और पिपरहवा उपशाखा के सभापति गुलाब सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न बार्षिक साधारण सभा में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, सदस्य राजकुमार वर्मा, सदस्य सनतकुमार रेग्मी और ने.ग.उ.म.न.पा–२० के वडा अध्यक्ष कृष्णा कार्की लगायत लोगों ने शुभकामना व्यक्त किया था ।
वह सभाओं में सचिव ने बार्षिक प्रगति प्रतिवेदन, प्रस्तावित कार्यक्रम और कोषाध्यक्ष ने वार्षिक आर्थिक प्रतिवेदन, लेखा परीक्षण और प्रस्तावित बजेट प्रस्तुत किया था । प्रस्तुत प्रतिवेदन के उपर बन्द सत्र में छलफल होकर सभासद् लोगों ने स्वीकृत किया था नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   सिरहा जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, २२ बंदी हिरासत में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *