प्रधानमन्त्री ओली तथा अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच मुलाकात, सभामुख कौन होगा ?
१६ जनवरी, काठमांडू । कुछ दिनों के बाद सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्षद्वय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’वीच मुलाकात हुयी है । प्रधानमन्त्री सचिवालय के एक सदस्य ने जानकारी दिया कि प्रधानमन्त्री तथा अध्यक्ष बीच आज गुरुवार को मुलाकात हो रही है । उन्होंने बताया कि चर्चा का विषय के सम्बन्ध में पता नहीं सायद सभामुख चयन प्रक्रिया हो सकता है ।
प्रधानमन्त्री भी रह रहे अध्यक्ष ओली और कार्यकारी अध्यक्ष प्रचण्ड बीच गत रविवार को मुलाकात तथा संवाद नहीं हो सका था । सभामुख चयन प्रकरण में उन दोनों के बीच बात नहीं मिलने पर कुछ दिनों से संवाद तथा मुलाकात ब्रेक हो गया था ।
प्रधानमन्त्री ओली सभामुख के लिये सुवास नेम्वाङ तथा प्रचण्ड अग्नि सापकोटा का नाम पर अडा है इसलिये अभीतक यह सभामुख विषय यथावत ही है । जिसके कारण प्रतिनिधि सभा बैठक भी बार–बार स्थगित होता आ रहा है । पूर्व माओवादी समूह ने बताया कि उधर उपसभामुख शिवमाया तुम्वाहाङ्फे के राजीनामा में ढिलाई होने के कारण सभामुख चयन प्रक्रिया में रुकावट आ रही है ।

