मेयर और उपमेयर के झगडा में कर्मचारी तथा बालबालिका प्रभावित
१६ जनवरी, रौतहट । रौतहट के फतुवा विजयपुर नगरपालिका का प्रमुख तथा उपप्रमुख के बीच झगडा होने के कारण कर्मचारी और बालबालिका प्रभावित हुआ है । नगरप्रमुख गोपालप्रसाद यादव और उपप्रमुख कान्तिदेवी महतो बीच विवाद होने के कारण अषाढ मसान्त तक हो जाने वाला तीसरा नगरसभा माघ के प्रथम सप्ताह में भी नहीं हो सका है ।
नगर सभा बजेट पारित होकर कोष तथा लेखा नियन्त्रण कार्यालय गौर तक नहीं पहुंच पाने के कारण इस आर्थिक वर्ष के गत श्रावण महीना से नगरक्षेत्र अन्तर्गत के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल पाया है ।
उतना ही नहीं रकम निकासा नहीं होने के कारण फतुआ विजयपुर अन्तर्गत डेढ दर्जन विद्यालय में बालबालिकाओं को देपहर का नाश्ता नहीं दिया जा रहा है ।
मावि दुधिआवा का प्रधानाध्यापक रवीन्द्रप्रसाद साह ने बताया कि नगरपालिका में अवस्थित तीन मावि, सात निमावि, १९ प्रावि और एक मदरसा का शिक्षक, स्वास्थ, कृषि, करार सेवा का कर्मचारी श्रावण से अभी तक तनख्वाह नहीं पाये हैं ।
मावि और निमावि ने बजार के दूकानों से उधार लेकर जैसे तैसे बालबालिकाओं को दिवानाश्ता करबा रहे हैं पर प्रावि इस व्यवस्था के लिये भी तैयार नहीं है ।

