Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालुवाटार में मिला बम, नेपाली सेना ने किया निक्रिय

 

१६ जनवरी, काठमांडू । नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) समूह द्वारा बालुवाटार में प्रेसर कुकर बम रखा गया था जिसे नेपाली सेना की टोली ने निष्क्रीय किया है । नेपाली सेना की टोली ने कल रात ११ बजे बम निष्क्रीय किया है ।
नेपाली सेना का प्रवक्ता एवम् सहायक रथी विज्ञानदेव पाण्डे ने जानकारी दिया कि कुकर बम निष्क्रीय किया जा चुका है । विप्लव समूह द्वारा प्रधानन्यायाधीश निवास के पास ही ललिता निवास जमीन में विष्फोटक पदार्थ राखा गया था । विप्लव समूह द्वारा विष्फोटक पदार्थ के साथ ही वहां पर एक पर्चा भी मिला जिसमें लिखा था कि उक्त जमीन कब्जा किया गया है ।
विप्लव समूह ने बताया कि ललिता निवास जमीन व्यक्ति के नाम में खरिद बिक्री करने के काम में संलग्न व्यक्ति शोभाकान्त ढकाल के घर में बम विस्फोट कराया गया है । बम विष्फोट से नागार्जुन १ नर्सरी चोक स्थित ढकाल के घर के गेट, खिडकी तथा पार्क किया गया गाडी में क्षति पहुंचा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed