Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय भूकम्प सुरक्षा दिवस विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा

 

१६ जनवरी, काठमांडू । विक्रम संवत् १९९० माघ २ गते अपराह्न २ बज कर २४ मिनेट में गये भूकम्पके याद में गुरुवार को सम्पूर्ण देश में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजना कर २२वें राष्ट्रीय भूकम्प सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है ।
भूकम्प से सुरक्षित पूर्वाधार, अखण्ड सुख और समृद्धि का आधार’ नारा के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है । इस दिवस के अवसर पर मूल समारोह समिति द्वारा दोपहर १ बजे भक्तपुर दरबार स्क्वायर में विशेष कार्यक्रम का आयोजना किया जा रहा है । प्रचारप्रसार उपसमिति संयोजक एवं शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग का महानिर्देशक मणिराम गेलाल ने जानकारी दिया कि मूल समारोह कार्यक्रम से पहले भक्तपुर में जनचेतनामूलक दो पदयात्रा किया जायेगा ।
इस दिवस के अवसर को सफल बनाने के लिये गत पुस १५ से माघ १५ गते तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजना कर चेतना जगाया गया है । गृहमन्त्रालय ने जानकारी दिया कि यह दिवस मनाने के लिये सात प्रदेश, ७७ जिला प्रशासन कार्यालय और ७५३ स्थानीय तह को निर्देशन दिया गया है । टोलस्तर तक जनचेतनामूलक कार्यक्रम करने के लिये स्थानीय तह को भी प्रशासन ने समन्वय करने के लिये जानकारी दिया है ।
विभाग ने जानकारी दिया कि इस अवसर पर काठमांडू और ललितपुर महानगरपालिका भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed