Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकर संक्रांति के मौके पर भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का आयोजन 

 

माला मिश्रा जोगबनीसु । पौल जिला अन्तर्गत छातापुर प्रखंड के सिद्दीकी चौक स्थित निर्माणाधीन पनोरमा होस्पीटल परिसर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दही चुरा भोज का आयोजन किया गया,पंडित धर्मेन्द्र नाथ आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव संजीव मिश्रा एवं समाजसेविका कविता मिश्रा, भारत नेपाल मैथिल समाज का संस्थापक संयोजक वरुण मिश्रा व अन्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया। भव्य कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज में इलाके के  सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया,इस दौरान नामचीन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर एक हिंदी के नये व पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई,जहां सारेगामा पा फेम अर्पिता , गायक जीतू जौन एंकर व हास्य कलाकार रेजा फैजी, संतोष वेदी पंजाव व श्वेता राय कटिहार की प्रस्तुति से  मौजूद श्रोता सुमधुर गीत व संगीत में गोता लगाते रहे,  इस अवसर पर पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर के द्वारा नामांकन स्टाल लगाया गया और नमांकन कराने में अभिभावकों को भारी छूट दी गई,जहां नामांकन के लिए अभिभावकों की भीड़ लगी रही, स्कूल के सीईओ अवनिंद्र ठाकुर ने खुले मंच के माध्यम से कहा कि पनोरमा ग्रूप पूर्णियां के द्वारा छातापुर में उच्च स्तरीय स्कूल व हाॅस्पीटल की स्थापना कर इलाके में विकाश की नई लकीर खींची जा रही है,पनोरमा ग्रूप के निदेशक संजीव मिश्रा के अथक प्रयास एवं समाजसेविका श्रीमति मिश्रा के चाहत से यह संभव हो पाया है,आमलोगों को उच्च कोटि की शिक्षा व चिकित्सा सुविधा मिले यही उनका प्रयास है और सपना भी, यह स्कूल एवं हाॅस्पीटल आधूनिक सुविधा व संसाधनों से लैश होगा,अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल नर्सरी से लेकर सातवीं तक की पढ़ाई होगी,प्रत्येक वर्ष उतीर्णता के साथ 12वीं तक वर्ग बढता चला जाएगा,  सिमांचल में यह पहला स्कूल होगा जहां उर्दू और संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी, जिसका लाभ छातापुर और उसके आसपास के लोगों को मिलेगा, सीईओ ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में 90 दिनों के अंदर बदलाव दिखने लगेगा, चूँकि इस विद्यालय का प्रबंधन अन्य विद्यालयों से अलग होगा,यहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ साथ संस्कार व समर्पन स्वच्छता का भाव भी जागृत करना है,नामांकित छात्रों की समुचित  सुरक्षा प्राथमिकता में शामिल है,आगंतुकों का स्वागत करते हुए मिश्रा दंपति ने सबों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी,मौके पर आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, सरयूग प्रसाद मंडल, मो हसन अंसारी, अकील अहमद, सुशील मंडल, मजहरूल हक खान, रमेश प्रसाद यादव, धीरेंद्र यादव,जयकुमार भगत,  राजेश कुमार, विजय प्रकाश यादव, रामप्रकाश मंडल, नागेश्वर भूस्कुलिया,प्रमोद कुमार यादव,  रंजीत कुमार रमण उर्फ बबलु कुसियैत, योगेंद्र मरमैता,कामेश्वर मरमैता, महानंद यादव, आफताब आलम,ललन भगत, पुष्पराज मोंटी, अजीम खाॅ, श्यामकिशोर यादव, प्रमोद कुसियैत आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com