Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री बुद्ध सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र द्वारा कम्बल वितरण ,सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

 

हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वडा नम्बर 4 श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर स्तिथ बुद्ध सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र सि. न.पा.4,6,10,11द्वारा माघ सक्रान्ति खिचडी के पावन पर्व पर शुभकामना आदान प्रदान ,कम्बल वितरण ,सहभोज कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रहरी उपरीक्षक श्री हेम कुमार थापा ,विशिष्ठ अतिथि दीपक क्षेत्री न्यौपाने रहे।

प्रमुख अतिथि प्रहरी उपरीक्षक हेम कुमार थापा ने कहा कि मकर सक्रांति पर्व के शुभअवसर पर वृद्ध ,वृद्धा असहाय लोगों को श्री बुद्ध सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र सि. न.पा.4,6,10,11द्वारा कम्बल वितरण ,सहभोज,कार्यक्रम कर लोगो को वितरण किया गया है जिसको लेकर मै हृदय से श्री बुद्ध सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के सदस्य एवम् पदाधिकारीयों को धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे दीपक क्षेत्री ,कुलप्रसाद न्यौपाने, सुरेन्द्र जंग थापा, वडा नम्बर 6 अध्यक्ष विरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ,वडा नम्बर 10 अध्यक्ष विजय नाथ धवल ,दिलीप कुमार मल्लिक, श्री चन्द्र जैसवाल ,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,मनोज अग्रहरी, पवन बर्नवाल,राजकुमार कांदू बानियाँ,गणेश गुप्ता ,रबि कुमार रौनियार लगायत सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम संचालक सचिव श्रीराम गुप्ता , श्री नरेंद्र प्रसाद रौनियार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *