मायादेवी च्यारिटेबल द्धारा प्रहरी चौकी को नवनिर्माण शौचालय ,स्नानघर हस्तान्तर
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका वड़ा नंबर 2 स्तिथ अस्थाई मेंउडीहवां चौकी में मायादेवी च्यारिटेबल फाउन्डेसन द्धारा शौचालय ,बाथरूम हस्तान्तरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एस पी हेम कुमार थापा रहे। प्रमुख अतिथि एस पी श्री थापा ने कहा की आज मायादेवी च्यारिटेबल फाउन्डेसन द्धारा शौचालय ,बाथरूम नवनिर्माण करा कर चौकी प्रहरी टीम को हस्तान्तरण किया गया है जिसके लिये मैं स्वम् और चौकी प्रहरी टीम की तरफ से हदृय से धन्यबाद देना चाहता हूँ और एक बार फिर कहना चाहता हूँ की प्रहरी की आवश्यकता को राज्य सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए क्यो कि यह कार्य समाज का नहीं है की स्नानघर और शौचालय जैसे भवन का निर्माण कराये ।स्नानघर और शौचालय जिसकी लग भग 3 लाख की लागत से नवनिर्माण करा कर प्रहरी टीम को हस्तान्तरण किया गया । मैं पुनः एक बार हृदय से मायादेवी चयरिटेबल अध्यक्ष रबि कुमार रौनियार धन्यबाद देना चाहता हूँ। मायादेवी चयरिटेबल अध्यक्ष रबि कुमार रौनियार ने कहा की मकर सक्रांति के शुभअवसर पर शौचालय ,स्नानघर नवनिर्माण करा कर चौकी प्रहरी टीम को हस्तान्तरण किया गया और आने वाले समय में मायादेवी च्यारिटेबल फाउन्डेसन रुपन्देही द्धारा ” एक नारा एक अभियान ” वृद्ध वृद्धा को आश्रम मुक्त करने का अभियान का संकल्प लिया गया है की आश्रम में संसार के किसी व्यक्ती की माँ हो उसे आश्रम से मुक्त कराने का वचन देता हूँ की जबतक मेरे शरीर में साँस रहेगी तबतक मैं समाज का सेवा करता रहूँगा।कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे रूपन्देही प्रहरी डी एस पी खड्क बहादुर खत्री.चौकी इंस्पेकटर गणेश कुमार पुन ,राम स्वारथ गुप्ता ,लोकनाथ भण्डारी,मनिष भट्टराई ,दिपक कौसल ,तेज के.सी ,बिजया खत्री ,राजेन्द्र थापा ,शंकर खत्त्री ,छेदी लाल श्रीवास्तव, दिलमाया थापा, दिपेश प्रताप शाही लगायत वरिष्ठ नागरिक उपस्तिथ रहे।


