आज दिनभर वारिस, कल से आएगी मौसम में सुधार
काठमांडू, १७ जनवरी । पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली के कारण पूरे नेपाल में मौसम में बदली हो रही है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज पूरे देश में वारिस की सम्भावना है । देश की राजधानी काठमांडू में रात से ही धीमी वारिस हो रही है, महाशाखा के अनुसार ऐसी अवस्था आज पूरे दिन रहेगी और कल शनिबार से मौसम में सुधार की सम्भावना है ।
महाशाखा ने कहा है कि विशेषतः देश की पश्चिमी भूभाग, मध्य–भूभाग और पूर्वी पहाडी क्षेत्रों में अधिक बदली की सम्भावना है, इन सभी क्षेत्रों में वारिस की सम्भावना है । महाशाखा का कहना है कि उच्च पहाडी और हिमाली क्षेत्रों में हिमपात की सम्भावना भी है । महाशाखा ने कहा है कि शनिबार शाम से देश की अधिकांश भू–भाग में सुधार आएगी ।

