अब सामुदायिक विद्यालय के छात्रा को हर महीना ५०० रुपैयां मिलेगीः मुख्यमन्त्री राउत
वीरगंज, १७ जनवरी । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि प्रदेश के भीतर संचालित सामुदायिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को अब हर महीना ५०० रुपैयां प्रोत्साहन भत्ता मिलेगी । प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय द्वारा बिहीबार वीरगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उल्लेखित रकम मिलेगी, जो छात्राओं को शैक्षिक अभिवृद्धि के लिए काम आएगी ।
बेटी शिक्षा बीमा सप्ताह शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘सामुदायिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा १ से ८ तक अध्ययनरत छात्राओं को ५०० की दर से हर महीना प्रोत्साहन भत्ता मिलेगी, जो आगामी आर्थिक वर्ष से लागू होगी ।’ मुख्यमन्त्री राउत का कहना है कि विद्यालय में छात्रों की निरन्तरता कायम रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ऐसा कार्यक्रम लाया गया है ।
बेटी बीमा कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि हर बेटी को २० साल के भीतर २० लाख रुपैयां मिल सके, इसी योजना के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है । उनके अनुसार बीमा रकम बढ़ोत्तरी के लिए स्थानीय तह प्रमुख तथा अन्य दातृ निकायों के साथ बातचीत हो रही है ।
वीरगंज स्थित त्रिजुद्ध मावि में शुरु सप्ताहव्यापी बीमा शिविर आगामी माघ ९ गते तक संचालित रहेगी, शिविर में वि.सं. २०७५ माघ महीना से पहले जन्म लेनेवाली बेटियों की बीमा होगी ।

