Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी पार्टी संगठन विस्तार अभियान में, तीन महिनों में सभी प्रदेशों में पहुँचेंगे शीर्ष नेता

 

काठमांडू, १७ जनवरी । सत्ता से बाहर होने के बाद समाजवादी पार्टी ने संगठन बिस्तार तथा सुदृढिकरण अभियान शुरु किया है । अभियान आज शुक्रबार से शुरु हुआ है, जो तीन महीनों तक जारी रहेगी । समाजवादी पार्टी स्रोत के अनुसार गत वैशाख में संघीय समाजवादी और नयां शक्ति पार्टी के बीच पार्टी एकीकरण होने के बाद पहले बार संगठन बिस्तार तथा सुदृढिकरण अभियान शुरु किया गया है ।
समाजवादी पार्टी संबंद्ध नेताओं को कहना है कि तीन महीनों तक जारी रहनेवाला अभियान में पार्टी के शीर्ष नेता सभी (७) प्रदेशों में पहुँचेंगे । अभियान संचालन के लिए प्रदेश नं. १ में अशोक राई, प्रदेश नं. २ में उपेन्द्र यादव, बागमती प्रदेश में राजेन्द्र श्रेष्ठ, गण्डकी प्रदेश में डा. बाबुराम भट्टराई, प्रदेश नं. ५ में नवराज सुवेदी, कर्णाली प्रदेश में युवराज कार्की, सुदूरपश्चिम प्रदेश में हेमराज राई नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं ।
अभियान के दौरान गांवापलिका, नगरपालिका तथा वार्ड–वार्ड तक संगठन निर्माण किया जाएगा और पार्टी विचार उन लोगों तक पहुँचाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *