Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

नई आर्थिक नीति लागू करने का साहस जुटा पाएंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा।
राशि फलादेश

वृष

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

मिथुन

चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां सावधानी से रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   सरकार नागरिकों को परेशान करने पर उतार आया हैः महामंत्री प्रदीप पौडेल

कर्क

किसी तीर्थस्थान के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

सिंह

चोट व दुर्घटना आदि से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी।
राशि फलादेश

कन्या

कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   भीष्मराज आङदेम्बे बनेंगे कांग्रेस संसदीय दल के नेता

तुला

शोक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में बाधा संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परिवार में बेवजह कलह हो सकती है। सामंजस्य बैठाएं। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक पूछ-परख बढ़ेगी। रुके काम पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। धनलाभ सहज ही होगा। प्रमाद न करें। कार्यकुशलता का विकास होगा। जल्दबाजी से बचें।
राशि फलादेश

धनु

पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मनोनुकूल सूचना प्राप्ति होगी। विवाद न करें। किसी व्यक्ति का व्यवहार मनोनुकूल नहीं रहेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें।
राशि फलादेश

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

मकर

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। थकान तथा आलस्य रह सकते हैं।
राशि फलादेश

कुंभ

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाणी में संयम आवश्यक है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
राशि फलादेश

मीन

रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव भाग लेने का अवसर मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *